. क्या मंगल का गोचर आपकी राशि को प्रभावित करेगा ? | Asttrolok
09174822333
astrolok.vedic@gmail.com
$
USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
0

क्या मंगल का गोचर आपकी राशि को प्रभावित करेगा ?

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 804
क्या मंगल का गोचर आपकी राशि को प्रभावित करेगा ?
नया साल प्रारंभ होते ही हम सब अपने जीवन से कई तरह के सकारात्मक बदलावों की उम्मीद लगाए बैठे हैं । हमारे जीवन की दिशा व दशा तय करने में हमारी राशि व ग्रह नक्षत्रों का काफी योगदान होता है । जैसा कि हम सब जानते हैं जब कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव अन्य सभी राशियों पर समान रूप से पड़ता है । 16 जनवरी 2022 की शाम 4 बजकर 37 मिनट पर भूमिपुत्र मंगल अपनी वर्तमान राशि वृश्चिक को छोड़कर बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं । मंगल शक्ति , उत्साह , क्रोध , निडरता का प्रतीक हैं । 

26 फरवरी 2022 की शाम तक मंगल का गोचर धनु राशि में होगा इसके बाद मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे ।आज हम जानेंगे कि मंगल का यह गोचर सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करने वाला है । 

  1. मेष राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ परिणाम लाने वाला है । आध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी । पेशेवर व पारिवारिक दोनों क्षेत्रों में आपको अपार सफलता मिलने वाली है । मंगल की दृष्टि पराक्रम भाव पर होने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । 

  1. वृष राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


वृष राशि के जातकों के लिए यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है । थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पद सकता है । स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है । इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है । 

  1. मिथुन राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव -


मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है । कारोबारियों के लिए ये समय बहुत लाभकारी होने वाला है । अपने वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता है । हनुमान जी की आराधना करने से राहत मिलेगी । 

  1. कर्क राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है । अपने विरोधियों को परास्त करने में आप सक्षम होंगे । विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष अनुकूल रहने वाला है । सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सफलता मिलने का सुयोग है । 

  1. सिंह राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ होने जा रहा है । मंगल इस दौरान आपके पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं । शारीरिक कार्यों को करने में आप सफलता हासिल करेंगे । मंगल की दृष्टि अष्टम भाव पर होने के कारण आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है । गर्भवती महिलायें अपना विशेष ध्यान रखें । 

  1. कन्या राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


मंगल कन्या राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं ।इस दौरान आपके नए कार्य करने की संभावना बनती दिखाई दे रही है । धन लाभ का भी सुयोग है । 

  1. तुला राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


राजनीति से जुड़े जातकों के लिए शुभ योग है । कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी । 

  1. वृश्चिक राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


मंगल आपके दूसरे भाव में गोचर करते हुए आपकी वाणी को कठोर बना सकते हैं । खानपान का विशेष ध्यान रखें । 

  1. धनु राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


धनु राशि के जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी । पंचम भाव में गोचर करने के कारण आपके ज्ञान में वृद्धि होगी । 

  1. मकर राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


मकर राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग हैं । क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है । 

  1. कुम्भ राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


मंगल आपके लाभ भाव में गोचर करने जा रहे हैं । जिससे धन अर्जन की पूरी संभावना है । यह गोचर आपको हर तरह से लाभ देने वाला है ।

  1. मीन राशि पर राशि परिवर्तन का प्रभाव - 


यह गोचर आपके जीवन में अप्रत्याशित सकारात्मकता लेकर आने वाला है । भूमि खरीदने का सुयोग है । समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । 

इस प्रकार से मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करने वाला है । 

वैदिक ज्योतिष सीखें हमारी वेबसाईट एस्ट्रोलोक के माध्यम से ,विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा ।

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Mamta Arora

Mamta Arora

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Jigyasa Agrawal

Jigyasa Agrawal

Astrology Hindi, English Exp: 6+ Year
Saloni Raizada

Saloni Raizada

Astrology 3+ Year Exp. Hindi, English
Mani Aggarwal

Mani Aggarwal

Astrology 4+ Year Hindi, English
Shrikant Trivedi

Shrikant Trivedi

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Laxmi Khandelwal

Laxmi Khandelwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Navneet Pandey

Navneet Pandey

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Acharya Panduranga

Acharya Panduranga

Astrology Hindi, Telugu Exp: 6+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.